औरंगाबाद, अगस्त 13 -- Aurangabad News: दाउदनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय पिलछी के प्रधानाध्यापक डॉ. अशोक कुमार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बच्चे ड्रम, ताशा, बिगुल, करताल आदि वाद्ययंत्रों के साथ गगनभेदी नारे लगाते हुए पिलछी गांव में पहुंचे। यात्रा के दौरान बच्चे हाथों में तिरंगा और नशामुक्ति से संबंधित तख्तियां लेकर नशे के विरुद्ध नारे लगाते हुए लोगों से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान करते दिखे। बच्चों के साथ विद्यालय में पदस्थापित अमरेंद्र कुमार, मुक्ता सोनी, शशि भूषण चौबे, चंदा सिंह, अपराजिता कुमारी, निकहत जहां, कांती कुमारी, श्रेया श्रीवास्तव एवं प्रियंका मौर्या सक्रिय रहीं। प्रधानाध्यापक डॉ. अशोक कुमार ने यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी के बाद तिरंगा भारत की शान और गौरव का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- पेज 4 नगर पंच...