Aurangabad News: ड्यूटी जा रहे वैक्सीन कूरियर को बाइक ने मारी टक्कर
औरंगाबाद, जुलाई 8 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत एनएच-139 पर एरका कॉलोनी के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में रेफरल अस्पताल के वैक्सीन कूरियर संतोष कुमार सिंह (50 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। राजपरसा गांव निवासी संतोष कुमार सिंह अस्पताल से वैक्सीन लेकर बलिया पंचायत के नारायणपुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बुलेट ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर रेफरल अस्पताल के कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.