औरंगाबाद, नवम्बर 1 -- Aurangabad News: नवीनगर, संवाद सूत्र। एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान नवीनगर-बारुण मुख्य सड़क से बाइक पर ले जाई जा रही डेढ़ सौ बोतल देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर बाइक भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के महुअरी गांव निवासी रोहित चौहान के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बाइक सवार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान बाइक से डेढ़ सौ बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और पल्सर बाइक को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...