औरंगाबाद, नवम्बर 3 -- Aurangabad News: नवीनगर, संवाद सूत्र। माली थाना क्षेत्र के जयहिंद तेंदुआ पंचायत के सरैया टोला निवासी 60 वर्षीय मोहम्मद कासिम सिद्दीकी की मंगलवार दोपहर डाल्टेनगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने डाल्टेनगंज के शाहपुर जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्टेशन पर ट्रेन से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों और रेलकर्मियों ने आवश्यक कार्रवाई की। कासिम पेशे से दर्जी थे और सिलाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। जिस शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह घर से निकले थे, वहां पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गए। उनकी मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना...