Aurangabad News: डायवर्सन बनते ही अंबा में फिर शुरू हुआ जाम
औरंगाबाद, अगस्त 23 -- Aurangabad News: बटाने पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद अंबा बाजार को जाम से मिली राहत अब खत्म हो गई है। डायवर्सन बनने के बाद भारी वाहनों का परिचालन फिर अंबा बाजार से शुरू हो गया है। इसके साथ ही बाजार में जाम का सिलसिला भी लौट आया है। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद भारी वाहनों को वैकल्पिक रास्ते से भेजा जा रहा था। इससे कुछ दिनों तक बाजार में जाम की स्थिति नहीं बनी और मुख्य सड़क पर वाहनों का दबाव भी कम रहा। अब बटाने नदी पर डायवर्सन तैयार होने के बाद भारी वाहन फिर इसी मार्ग से गुजर रहे हैं। दिनभर वाहनों की आवाजाही से बाजार में जाम लग रहा है और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग जा रही है। इससे पैदल चलने वालों और छोटे वाहनों को भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.