औरंगाबाद, अक्टूबर 4 -- Aurangabad News: मदनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

घटना का विवरण औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मदनपुर थाना क्षेत्र के जयपाल बिगहा में डायन का आरोप लगाकर एक वृद्ध महिला की पिटाई कर दी गई। घायल महिला की पहचान गांव निवासी बाबूलाल राम की 55 वर्षीय पत्नी सोनकलिया देवी के रूप में हुई है। महिला के बयान पर मदनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। महिला ने मारपीट का आरोप गांव के ही प्रवेश राम, राम राजा राम, दशरथ राम, प्रिंस कुमार, सरिता देवी, रानी कुमारी और सरस्वती कुमारी समेत अन्य लोगों पर लगाया है। प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि वह रात में अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान उक्त लोग लाठी-डंडे लेकर उसके घर के दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर डायन का आरोप लगा...