Aurangabad News: डायन का आरोप लगाकर महिला के साथ मारपीट
औरंगाबाद, अक्टूबर 9 -- Aurangabad News: प्राथमिकी दर्ज औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद सदर प्रखंड के जम्होर थाना क्षेत्र में डायन का आरोप लगाकर एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में चंदन कुमार, मुन्ना कुमार, जोखन सिंह उर्फ विनोद सिंह, अमित कुमार और धरछनी देवी सहित अन्य लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। प्राथमिकी में महिला ने आरोप लगाया है कि उक्त लोग उसे डायन कहकर प्रताड़ित करते हैं। वे उस पर अपने नाती-पोतों को मारने का आरोप लगाते हैं। इसी बात को लेकर आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। महिला के अनुसार उसके साथ लाठी से भी मारपीट की गई। घटना की जानकारी मिलने पर उसके ससुर मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.