Aurangabad News: ठाकुरबाड़ी में झूलनोत्सव पर भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
औरंगाबाद, अगस्त 25 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा प्रखंड के रसलपुर गांव स्थित प्राचीन राम-जानकी मंदिर ठाकुरबाड़ी में सावन पूर्णिमा के अवसर पर पांच दिवसीय झूलनोत्सव सोमवार से शुरू हो गया। भगवान राम, लक्ष्मण, माता जानकी और भगवान कृष्ण की प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाकर पालने पर विराजमान कराया गया है। श्रद्धालु भक्ति भाव से भगवान को झूला झुला रहे हैं। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। शाम होते ही पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब जा रहा है। रसलपुर के अलावा आरती, लभरी, परसांवा समेत आसपास के कई गांवों से श्रद्धालु झूलनोत्सव में शामिल होने पहुंच रहे हैं। मंदिर में भगवान के झूला दर्शन के लिए भक्तों में खासा उत्साह है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सिल्ली धर्मशाला में श्रीराधा-कृष्ण झूलन उत्सव शुरू स्थानीय लोगों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.