Aurangabad News: ट्रैक्टर की बैट्री चोरी, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन
औरंगाबाद, सितम्बर 11 -- Aurangabad News: हसपुरा थाना क्षेत्र के नरसन रोड स्थित एक दुकान के पास खड़े ट्रैक्टर से अज्ञात चोरों ने बैट्री चुरा ली। इस घटना को लेकर पीड़ित ने हसपुरा थाना को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार बन बिगहा गांव के रवींद्र कुमार नरसन रोड हसपुरा अपने मकान में रहकर दुकान चलाते हैं। दुकान के बगल में ही उनका ट्रैक्टर खड़ा था। बुधवार की रात में अज्ञात चोरों ने ट्रैक्टर से बैट्री की चोरी कर ली। पीड़ित रवींद्र कुमार ने आवेदन में बताया कि दुकान के पीछे टावर के पास अक्सर असामाजिक तत्व सुबह से शाम तक जमावड़ा लगाए रहते हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि इन्हीं असामाजिक तत्वों द्वारा इस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित ने थानाध्यक्ष से मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.