Aurangabad News: ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर रूप से घायल
औरंगाबाद, नवम्बर 24 -- Aurangabad News: रफीगंज, संवाद सूत्र। देव रोड और रफीगंज रेलवे स्टेशन के बीच गया-आसनसोल ट्रेन से गिरकर 18 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के काजीचक गांव निवासी आयशा परवीन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह ट्रेन में शौचालय जाने के लिए उठी थी। इसी दौरान ट्रेन से नीचे गिर गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से उसे रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉ. अरविंद कुमार सिंह और डॉ. संजय शर्मा ने प्राथमिक उपचार किया। युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.