Aurangabad News: ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी का हाथ कटा
औरंगाबाद, जुलाई 15 -- Aurangabad News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के जाखिम रेलवे स्टेशन के पूर्वी अप लाइन पर बुधवार को रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से सकीरगंज गांव निवासी अजीत यादव की 16 वर्षीय पुत्री गीता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल के पिता ने बताया कि वह कजपा स्थित एक चिकित्सक से पुत्री का इलाज कराकर घर लौट रहे थे। विद्यालय के समीप रेलवे लाइन पार करने के दौरान सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से गीता का दाहिना हाथ कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रफीगंज पहुंचाया गया। वहां डॉ. धनंजय कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.