Aurangabad News: टोटो से 48 लीटर महुआ शराब बरामद, चालक फरार
औरंगाबाद, अक्टूबर 27 -- Aurangabad News: रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को जहीरगंज मोड़ के पास एक टोटो से 48 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की। पुलिस ने शराब के साथ टोटो को जब्त कर लिया जबकि चालक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक बबनजीत कुमार को सूचना मिली थी कि लाल रंग के टोटो से शराब लेकर एक व्यक्ति नोनिया टिल्हा के रास्ते रफीगंज आ रहा है। इसके बाद पुलिस टीम जहीरगंज मोड़ के पास पहुंचकर निगरानी करने लगी। इसी दौरान लाल रंग का टोटो वहां पहुंचा। तलाशी के दौरान टोटो में रखे जूट के बोरे से करीब 48 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.