Aurangabad News: टेम्पो में यात्री का मोबाइल चुराने वाला युवक गिरफ्तार
औरंगाबाद, अक्टूबर 4 -- Aurangabad News: मोबाइल बरामद हसपुरा, संवाद सूत्र। टेम्पो में यात्री का मोबाइल चुराकर भागने वाले एक युवक को हसपुरा थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसपुरा थाना क्षेत्र के तिलकपुरा गांव अमरजीत कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि 2 अक्टूबर को गयाजी जिले के कन्हौल गांव निवासी रिषभ कुमार टेम्पो में सवार होकर अपने मित्र से मिलने पचरुखिया बाजार आ रहे थे। पचरुखिया चौक पर टेम्पो से उतरने के बाद उन्होंने देखा कि उनके पॉकेट से मोबाइल गायब है। उन्होंने तुरंत आस-पास खोजबीन शुरू की और घटना की सूचना हसपुरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। स्थानीय दुकानदारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.