Aurangabad News: टेंपो चालक पर कटारी से हमला, प्राथमिकी
औरंगाबाद, अक्टूबर 1 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। सिमरा टेंपो स्टैंड में फल खरीदने को लेकर हुए विवाद के बाद टेंपो चालक पर लोहे की कटारी से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है है। इस संबंध में सिमरा निवासी चंदन कुमार ने थाने में आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार वह टेंपो लेकर स्टैंड पहुंचा था। इसी दौरान उसका दोस्त कमलेश यादव उपेंद्र बैठा की फल दुकान से सेव खरीद रहा था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। चंदन ने विवाद का कारण पूछा तो उपेंद्र ने गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर वह दुकान से लोहे की कटारी लेकर आया और चंदन के सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश होकर गिर गया। आस-पास के लोगों ने उसे बचाया। थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि इस मामले में प्राथमिक दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.