Aurangabad News: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से किसान की मौत
औरंगाबाद, अगस्त 1 -- Aurangabad News: खेती के काम से बधार जा रहे थे मुकेश साव, हादसे के बाद गांव में पसरा मातम अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना क्षेत्र के बसौरा गांव निवासी किसान मुकेश साव (32 वर्ष) की शनिवार को करंट लगने से मौत हो गई। वह खेती के काम से बधार जा रहे थे, तभी रास्ते में टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश साव खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना की सूचना पर कुटुंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि घटना को लेकर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.