औरंगाबाद, जुलाई 18 -- Aurangabad News: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को रेफरल अस्पताल कुटुंबा में 20 टीबी मरीजों के बीच पोषण सहायता के लिए निश्चय किट का वितरण किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर सिंह ने मरीजों को किट प्रदान करते हुए नियमित रूप से दवा लेने, संतुलित भोजन करने और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि टीबी पूरी तरह उपचार योग्य बीमारी है। समय पर जांच, नियमित दवा और उचित पोषण से मरीज स्वस्थ जीवन की ओर लौट सकते हैं। निश्चय किट में आटा, सोयाबीन, बादाम, दाल और मिल्क पाउडर जैसी पौष्टिक सामग्री शामिल है, जो मरीजों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने में सहायक होगी। यह भी पढ़ें- Nawada News: समाज की सहभागिता से टीबी मुक्त होगा देश किट मिलने पर मरीजों ने प्रसन्नता जताते हुए इसे उपचार के दौरान उपयोगी सह...