Aurangabad News: झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले
औरंगाबाद, अगस्त 23 -- Aurangabad News: अंबा और आस-पास के इलाके में रविवार देर शाम हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश का किसान इंतजार कर रहे थे। बारिश होने से खेतों में नमी बढ़ गई है, जिससे धान की रोपनी में तेजी आने की उम्मीद है। क्षेत्र के कई गांवों में अब भी धान की रोपनी का काम चल रहा है। बारिश से रोपनी के लिए खेत तैयार करने में किसानों को सहूलियत होगी। जिन खेतों में हाल के दिनों में धान की रोपनी की गई है, वहां भी बारिश से फसल को फायदा पहुंचा है। किसानों का कहना है कि समय पर बारिश होने से धान के पौधों की बढ़वार बेहतर होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.