औरंगाबाद, नवम्बर 20 -- दुकानदार से मारपीट और छिनतई का आरोप Aurangabad News: 50 हजार रुपए और सोने की अंगूठी छीनी जम्होर थाना में प्राथमिकी दर्ज, कई लोगों को बनाया गया नामजद आरोपित औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जम्होर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में झगड़ा करने से मना करने पर एक दुकानदार के साथ मारपीट की गई। इस दौरान दुकान के काउंटर और सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। दुकानदार ने गोली मारने की धमकी देने और बाद में रास्ते में घेरकर 50 हजार रुपए तथा सोने की अंगूठी छीनने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में जम्होर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दुकानदार अमरलोक कुमार ने प्राथमिकी में कहा है कि गांव के ही अशोक सिंह उनकी दुकान से कुछ सामान खरीद रहे थे। इसी दौरान रामपुर गांव के मंटू यादव, रंजीत कुमार, अमित यादव और सुबोध कुमार ने उन पर हमला...