औरंगाबाद, अगस्त 17 -- Aurangabad News: सामान लेकर फरार हुए चोर दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर-गोह-गयाजी मुख्य मार्ग पर जेल गेट के समीप स्थित अंकित इंजीनियरिंग वर्क्स नामक वेल्डिंग दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। देवदत्तपुर निवासी दुकानदार संजय कुमार के अनुसार, चोर दुकान से हजारों रुपये मूल्य का वेल्डिंग एवं लोहे का सामान लेकर फरार हो गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे संजय कुमार को चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने दाउदनगर थाना में आवेदन देकर बताया कि दुकान से वेल्डिंग केबल, वेल्डिंग रॉड, लोहे की रॉड समेत अन्य सामान चोरी किए गए हैं। दुकानदार ने पुलिस से चोरी गए सामान की बरामदगी और घटना में शामिल चोरों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...