औरंगाबाद, जुलाई 13 -- Aurangabad News: मदनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को जीविका दीदी रसोई घर का उद्घाटन प्रमुख सोनी देवी, उप प्रमुख अस्मिता कुमारी, एसडीपीओ आदित्य कुमार, बीडीओ डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य, बीपीएम ममता कुमारी तथा प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

महिलाओं का सशक्तिकरण प्रमुख सोनी देवी ने कहा कि समाज और देश का समग्र विकास तभी संभव है, जब आधी आबादी आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।

सरकारी योजनाएं एसडीपीओ आदित्य कुमार और बीडीओ डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य ने कहा कि राज्य सरकार जीविका दीदियों के सशक्तिकरण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनमें आजीविका मिशन महत्वप...