औरंगाबाद, जुलाई 13 -- Aurangabad News: अंबा थाना क्षेत्र के जीवा बिगहा विद्यालय के समीप एसएच-101 पर सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही देव थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, देव पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में एक की पहचान पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कोसडीहरा गांव निवासी 22 वर्षीय बिट्टू कुमार पासवान के रूप में हुई है। दूसरा घायल देव थाना क्षेत्र के मेनबीघा गांव का निवासी बताया गया है। ग्रामीणों के अनुसार बिट्टू बाइक से हरिहरगंज से देव अप...