Aurangabad News: जिउतिया मेला देखने पहुंचे युवक की बाइक गायब
औरंगाबाद, अक्टूबर 4 -- Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। जिउतिया पर्व के दौरान नकल अभिनय देखने दाउदनगर पहुंचे एक युवक की बाइक शनिवार की देर रात दाउदनगर थाना के समीप से चोरी हो गई। चोरी की घटना के बाद बाइक मालिक ने दाउदनगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है। जागा बिगहा निवासी शशिकांत कुमार ने दिए आवेदन में बताया है कि वह जिउतिया मेला देखने के लिए दाउदनगर शहर आए थे। रात करीब 10 बजे उन्होंने अपनी बाइक दाउदनगर थाना से लगभग 50 मीटर पश्चिम की ओर खड़ी की थी। इसके बाद वह जिउतिया मेला घूमने चले गए। देर रात वापस लौटने पर निर्धारित स्थान पर बाइक नहीं मिली। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी दाउदनगर थाना को देते हुए बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.