Aurangabad News: जलजमाव प्रभावित स्थलों की नगर परिषद करा रही जांच
औरंगाबाद, सितम्बर 9 -- Aurangabad News: डीएम ने मांगी रिपोर्ट, समाप्त हुए जलजमाव वाले स्थानों की जियो टैगिंग तस्वीरें जुटाई जा रहीं औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद नगर परिषद क्षेत्र में भारी बारिश के बाद हुए जलजमाव को लेकर डीएम के स्तर से प्रभावित स्थलों की रिपोर्ट मांगी गई है। जलजमाव समाप्त होने के बाद नगर परिषद की ओर से फिलहाल प्रभावित स्थलों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के दौरान सभी स्थलों की स्थिति का आकलन करने के साथ उनकी जियो टैगिंग तस्वीरें भी ली जा रही हैं। बताया गया कि औरंगाबाद शहर में एक दर्जन से अधिक ऐसे स्थलों को चिह्नित किया गया था जहां भारी बारिश के बाद जलजमाव की समस्या उत्पन्न हुई थी। वार्ड नंबर 27 के अलावा राजर्षि विद्या मंदिर के समीप अदरी नदी के तटवर्ती क्षेत्र, आजाद नगर, टिकरी रोड से सटे कुछ हिस्सों, अंबेडकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.