Aurangabad News: जर्जर सड़क और जलजमाव के खिलाफ हसपुरा में 29 अगस्त को आंदोलन
औरंगाबाद, अगस्त 27 -- Aurangabad News: हसपुरा पुरानी थाना रोड से बरैलीचक बांधी तक की जर्जर सड़क, गंदे जलजमाव और कीचड़ की समस्या को लेकर आगामी 29 अगस्त को होने वाले महा-आंदोलन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए गुरूवार को स्थानीय युवाओं द्वारा हसपुरा बाजार और पुरानी थाना रोड सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर दर्जनों बैनर-पोस्टर लगाए गए। यह मुख्य सड़क पिछले एक दशक से भी अधिक समय से नारकीय स्थिति में तब्दील है। सड़क पर बने दर्जनों बड़े-बड़े गड्ढों में नाली और बारिश का गंदा पानी भरा रहता है। इससे रोजाना हादसों का खतरा बना रहता है। इस बदहाली के कारण आए दिन स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों औरप्रशासनिक उपेक्षा से आक्रोशित युवाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.