Aurangabad News: जर्जर बिजली तार और पोल दे रहे हादसे को दावत, पैनल
औरंगाबाद, जुलाई 8 -- Aurangabad News: नवीनगर,संवाद सूत्र। नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात एवं आठ स्थित न्यू एरिया बस स्टैंड, मंगल बाजार, सब्जी मंडी तथा पुरानी स्टेट बैंक रोड सहित शहर के मुख्य बाजार मार्गों के ऊपर से गुजर रहे जर्जर और नंगे बिजली तार कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। स्थिति यह है कि लगभग आधा किलोमीटर की दूरी में कई स्थानों पर बांस की फट्टी बांधकर तारों को सहारा देकर विद्युत आपूर्ति संचालित की जा रही है। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दीपक कुमार, रामकुमार अग्रवाल, भोला भगत, संतोष सोनी, मुन्ना जायसवाल, विशाल कुमार, रवि भगत, भूषण जायसवाल तथा वीरेंद्र सोनी समेत अन्य लोगों ने बताया कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने विभाग से अविलंब जर्जर तार और पोल बदलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.