Aurangabad News: जमीन विवाद में हुई मारपीट में तीन घायल
औरंगाबाद, जुलाई 10 -- Aurangabad News: दाउदनगर संवाद सूत्र। दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र के रामनगर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, दाउदनगर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में जन्मजय कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं संजीव कुमार एवं चितरंजन कुमार को भी चोटें आई हैं। बताया जाता है कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। यह भी पढ़ें- Madhubani News: भूमि विवाद में हिंसक झड़प, तीन महिलाओं समेत छह घायल घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.