Aurangabad News: जमीन विवाद में हुई मारपीट में तीन घायल रेफर
औरंगाबाद, जुलाई 15 -- Aurangabad News: पौथू थाना क्षेत्र के बनाही गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान आनंद शर्मा, रौशन कुमार और अनिता कुंवर के रूप में हुई है। तीनों को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ. आकाश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद रेफर कर दिया। बताया जाता है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट में बदल गया। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: मारपीट में तीन लोग हुए घायल घटना की सूचना पौथू थाना पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.