औरंगाबाद, अक्टूबर 5 -- Aurangabad News: रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज प्रखंड के थवई गांव निवासी अमरेंद्र कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 215 की सेविका रिंकी देवी और उनके पति रमेश मिस्त्री पर पुत्री स्वीटी कुमारी के जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन पर हस्ताक्षर करने के एवज में पांच हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया है। अमरेंद्र कुमार के अनुसार 1 अक्टूबर को वह आवेदन पर हस्ताक्षर कराने केंद्र पहुंचे थे जहां कथित तौर पर राशि की मांग की गई। उन्होंने गूगल-पे के माध्यम से राशि देने की बात कही तो आरोप है कि सेविका के पति ने अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की की। सेविका के पति रमेश मिस्त्री ने आरोप को निराधार बताया है। उनका कहना है कि आवेदन फॉर्म पूरा भरा हुआ नहीं था और उसे पूरा करने के लिए कहा गया था। इसी दौरान अमरेंद्र कुमार वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाने से मन...