औरंगाबाद, अक्टूबर 24 -- जनता दरबार में भूमि विवादों की सुनवाई Aurangabad News: ​हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को भूमि विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पूर्व से लंबित कुल 11 मामलों की सुनवाई की गई। इसमें से आपसी सहमति और कागजातों की जांच के आधार पर दो भूमि विवादों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। निष्पादित मामलों में चौराही गांव की शारदा देवी बनाम श्याम सिंह तथा सैदपुर गांव के भीम पासवान बनाम सद्दाम शाह का विवाद शामिल है। वहीं सुनवाई के दौरान गहना गांव के विजय सिंह और मकबूलपुर निवासी राजेंद्र राम के पुत्र राहुल कुमार की ओर से भूमि विवाद से संबंधित दो नए आवेदन भी प्राप्त हुए, जिन्हें दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ​जनता दरबार में कोइलवां ग...