औरंगाबाद, जुलाई 4 -- Aurangabad News: कंचनपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के बांग्ला पहाड़ के जंगल में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित तीन शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 12 हजार लीटर जावा महुआ विनष्ट किया तथा मौके से अवैध महुआ शराब भी बरामद की। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि बांग्ला पहाड़ पर अवैध शराब निर्माण की सूचना मिलने पर अवर निरीक्षक रामभजन यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। जांच में सूचना सही पाई गई, जिसके बाद शराब बनाने में प्रयुक्त जावा महुआ को नष्ट कर तीनों भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बीबीपुर में अवैध शराब की भट्ठी ध्वस्त, 48 लीटर देसी शराब जब्त, धंधेबाज फरार पुलिस के पहुंचते ही शराब तस्कर जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान...