औरंगाबाद, सितम्बर 28 -- Aurangabad News: गोह, संवाद सूत्र। पीएम आवास योजना की पात्रता पूरी करने वाले लोगों की पंचायतवार सूची जारी कर दी गई है। इसमें बड़ी संख्या में गरीब परिवारों के नाम छूटने की शिकायत सामने आ रही है। अब ग्राम सभा में प्रस्ताव लेकर पात्र वंचित लोगों के नाम सूची में जोड़े जाएंगे। बीडीओ परवेज आलम ने बताया कि सूची से नाम छूटने की शिकायत लगातार मिल रही है। इसको लेकर सभी पंचायतों के प्रधान और कर्मियों को ग्राम सभा आयोजित कर पात्र गरीबों के नाम जोड़ने का निर्देश दिया गया है। पिछले दो दिनों से पंचायत स्तर पर आयोजित विशेष शिविरों में ग्रामीण जारी आवास सूची में अपना नाम खोज रहे हैं। यह भी पढ़ें- Banka News: आवास सूची में नाम नहीं आने पर ग्राम सभा में हंगामा, लाभुकों ने बीडीओ से लगाई गुहार सूची में नाम नहीं मिलने पर कई लोग आपत्ति ज...