Aurangabad News: छापेमारी में 40 लीटर शराब बरामद
औरंगाबाद, अगस्त 22 -- Aurangabad News: दाउदनगर थाना पुलिस ने गोवर्धन पहाड़ के पास छापेमारी कर 39.45 लीटर अवैध शराब बरामद की है। शुक्रवार की देर रात कर्मा गांव जाने वाली पक्की सड़क के बाएं तरफ गोवर्धन पहाड़ के समीप छापेमारी करते हुए अंग्रेजी और देसी शराब बरामद की गई। तलाशी के दौरान बोरे और दो झोले से शराब बरामद हुई। बरामद शराब में उत्तर प्रदेश निर्मित रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की की 34 बोतल, प्रत्येक 375 एमएल, कुल 12.750 लीटर, उत्तर प्रदेश निर्मित ग्लोबल शाही नीलू गोल्ड देसी शराब की 81 बोतल, प्रत्येक 200 एमएल, कुल 16.200 लीटर तथा देसी टनाका शराब की 35 बोतल शामिल है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जनेरा के खेत से 396 लीटर केन बीयर बरामद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.