Aurangabad News: छापेमारी में आरपीएफ ने शराब की जब्त
औरंगाबाद, सितम्बर 4 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ, नवीनगर की टीम ने गुरुवार को ट्रेन से लावारिस हालत में रखी देशी शराब एवं बीयर बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 54 सौ रुपये बताई गई है। आरपीएफ को मिली सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक राम विलास राम के नेतृत्व में टीम ने ट्रेन संख्या 63557 अप की जांच की। जांच के दौरान नवीनगर रेलवे स्टेशन पर कोच संख्या ईसी-218507 से एक ट्रॉली बैग लावारिस हालत में बरामद हुआ। बैग की तलाशी लेने पर उसमें 40 बोतल देशी शराब तथा 40 बोतल स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 20 लीटर बताई गई है। टीम में सहायक निरीक्षक शिव शंकर यादव, आरक्षी संजीव कुमार, आरक्षी सत्य प्रकाश एवं आरक्षी शैलेश कुमार शर्मा शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.