Aurangabad News: छठ पूजा समिति के निधन से सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित
औरंगाबाद, अक्टूबर 28 -- Aurangabad News: हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा के कनाप रोड में छठ पूजा के अवसर पर इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। छठ पूजा कमेटी के सक्रिय सदस्य शशिरंजन गुप्ता के आकस्मिक निधन के कारण कमेटी ने यह निर्णय लिया है। बुधवार को डेंजर क्लब के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार और उपाध्यक्ष कवींद्र कुमार निराला ने संयुक्त रूप से इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर साल छठ पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता था, लेकिन इस बार सदस्य के निधन के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। परंपरा के अनुसार भगवान भास्कर की मूर्ति स्थापित की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कनाप रोड से छठी अहरा घाट तक साफ-सफाई और रोशनी की समुचित व्यवस्था की जाएगी। यह भी पढ़ें- Ara News: बेलाउर में छठ संचालन समिति का गठन यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.