औरंगाबाद, नवम्बर 10 -- Aurangabad News: घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई और रोशनी की व्यवस्था पर हुई चर्चा देव, एक संवाददाता। छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को देव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने की। बैठक में डीएसपी अनुराग कुमार और देव के सीओ दीपक कुमार मौजूद रहे। इस दौरान छठ घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, रोशनी और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: घाटों पर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर किसी भी संदिग्ध ...