Aurangabad News: छठ घाटों पर सफाई के साथ रोशनी और सुरक्षा के इंतजाम
औरंगाबाद, नवम्बर 10 -- Aurangabad News: मुख्य पार्षद ने लिया जायजा दाउदनगर, संवाद सूत्र। छठ महापर्व को लेकर दाउदनगर नगर परिषद की मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी ने नगर परिषद की टीम के साथ शहर के तीन प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर सफाई और सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने मौलाबाग सूर्य मंदिर तालाब, सोन नदी काली घाट और सोन पुल घाट पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। मुख्य पार्षद ने बताया कि तीनों घाटों पर व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराई जा रही है। व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त रोशनी, सजावट, पेयजल और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जा रही है। निरीक्षण के दौरान टाउन स्वच्छता पदाधिकारी अमन कुमार, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गणेश राम, वार्ड पार्षद दिनेश प्रसाद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सियाराम सिंह, जहांगीर कुरैशी, अमित कुमार, प्रधान सहायक रामई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.