Aurangabad News: छठीअहरा सूर्य मंदिर निर्माण समिति की बैठक कल
औरंगाबाद, अक्टूबर 23 -- Aurangabad News: हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा छठीअहरा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आगामी 25 अक्टूबर को सूर्य मंदिर निर्माण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष गुंजन पटेल ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य अर्द्धनिर्मित सूर्य मंदिर के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने और इसे जल्द से जल्द पूरा करने पर विचार-विमर्श करना है। उन्होंने बताया कि बैठक में मंदिर निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं तथा आगामी रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.