औरंगाबाद, जुलाई 28 -- Aurangabad News: नागपंचमी के अवसर पर 16 अगस्त को आयोजित होने वाले चौरसिया दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार को जिला कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में समारोह को भव्य और सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति बनाई गई। प्रचार-प्रसार, अतिथियों के स्वागत, मंच व्यवस्था और समाज के लोगों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने समाज के सभी परिवारों से समारोह में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की। बैठक में कहा गया कि चौरसिया दिवस समारोह का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा तथा सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक चेतना को मजबूत करना है। साथ ही नई पीढ़ी को समाज की परंपरा और संस्कृति से जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा। चौरसिया समाज औरंगाबाद अध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि समारोह में समाज के सभी परिवारों को आमंत्रित ...