औरंगाबाद, सितम्बर 8 -- Aurangabad News: नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर प्रखंड के बेलाई पंचायत के पांती गांव निवासी सूर्यवंश सिंह को लगातार चौथी बार जदयू का औरंगाबाद जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन में दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के प्रति सक्रियता और समर्पण को देखते हुए नेतृत्व ने फिर भरोसा जताया है। सूर्यवंश सिंह ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...