औरंगाबाद, अक्टूबर 4 -- Aurangabad News: रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रफीगंज थाना क्षेत्र के सिहदा बहियार गांव से सटे स्थान से अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग का आठ सौ मीटर एलटी केबल चोरी कर लिया। इस मामले में रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: मनोरा में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की तार कर ली चोरीपुलिस जांच कार्यकारी सहायक विद्युत अभियंता संतोष कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिकी में सहायक विद्युत अभियंता ने कहा है कि सिहदा बहियार गांव से सटे स्थान पर विद्युत विभाग के पोल से आठ सौ मीटर एलटी केबल काटकर चोरी कर लिया गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को दी। इसके बाद डायल-112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की।...