औरंगाबाद, जुलाई 10 -- Aurangabad News: पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज पुलिस ने शहर के काली स्थान स्थित स्टेट बैंक के समीप से चोरी हुई मोटरसाइकिल को प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। पीड़ित यूकेश कुमार ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि उनकी कपड़े की दुकान स्टेट बैंक के पास है। वह प्रतिदिन गांव से बाइक से दुकान आते हैं। घटना के दिन सुबह करीब नौ बजे उन्होंने अपनी बाइक दुकान के सामने खड़ी की थी। शाम को घर लौटने के लिए पहुंचे तो बाइक गायब थी। अपने स्तर से काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने थाना में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चोरी गई बाइक बरामद कर ली। मामले में आगे की कार्रवाई की...