औरंगाबाद, अगस्त 13 -- Aurangabad News: देव थाना पुलिस ने रोको-टोको अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गयाजी जिला के आमस थाना के बहेरा गांव निवासी रमेश मांझी के पुत्र रितेश मांझी के रूप में की गई है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के नरची-द्वार के पास वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल चालक को रोककर गाड़ी के कागजात मांगे। कागजात प्रस्तुत करने में उक्त युवक आनाकानी करने लगा। पुलिस ने मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ की तो उसके चोरी की होने का मामला सामने आया। पुलिस ने जांच के बाद युवक को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। देव थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...