औरंगाबाद, अगस्त 13 -- Aurangabad News: मदनपुर प्रखंड के आंजन थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चरैया गांव में अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी की गई। इस दौरान एक चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई। बाइक चोरी के मामले में चरैया निवासी कामता भुईयां के 23 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार को उसके घर से बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार रमेश कुमार ने बाइक चोरी की बात स्वीकार की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...