औरंगाबाद, जुलाई 4 -- Aurangabad News: कुटुंबा थाना क्षेत्र के संडा गांव में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी के अधिकांश जेवरात, नकदी, मोबाइल और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पिपरा बगाही निवासी छोटू पवरिया के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: हवलदार के घर से नगदी और आभूषण ले उड़े चोर, पेज 5 लीडघटना का विवरण संडी गांव निवासी अशोक मेहता के लिखित आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शुक्रवार की रात घर का दरवाजा खुला होने का फायदा उठाकर चोर घर में घुस गए और नकदी के साथ कीमती जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना के समय घर के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। शनिवार सुबह नींद खुलने पर घर का सामान बिखरा मिला और नकदी व जेवरात गायब थे। यह भी पढ़...