औरंगाबाद, अगस्त 22 -- Aurangabad News: रसोई में रोज इस्तेमाल होने वाली चीनी और गुड़ के दाम पिछले एक महीने में तेजी से बढ़े हैं। अंबा बाजार में चीनी का भाव करीब 65 रुपये और गुड़ का 70 रुपये किलो पहुंच गया है। दुकानदारों के अनुसार, एक महीने पहले चीनी 40 से 45 रुपये और गुड़ 50 से 55 रुपये किलो बिक रहा था। इस तरह चीनी के दाम में करीब 20 से 25 रुपये और गुड़ में 15 से 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बोकारो में महंगा हुआ गुड़ व चीनी, बिगड़ा घर का बजटबढ़ती कीमतों का असर अचानक बढ़े दाम का सबसे अधिक असर कम आय वाले परिवारों पर पड़ रहा है। रोज कमाने-खाने वाले परिवारों के लिए रसोई का बजट सीमित रहता है। ऐसे में चीनी और गुड़ महंगा होने से घरेलू खर्च संभालना मुश्किल हो रहा है। कई परिवार चाय की खपत और मिठाई समेत अन्य मीठे ...