Aurangabad News: चाकू का भय दिखाकर सोने का लॉकेट, रुपए और मोबाइल छीने
औरंगाबाद, अक्टूबर 23 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कासमा थाना क्षेत्र के पिपराही रोड पर पिपराही और बटुरा गांव के बीच मोड़ के समीप एक व्यक्ति से चाकू का भय दिखाकर सोने का लॉकेट, रुपए और मोबाइल फोन छीन लिए गए। इस मामले में कासमा थाना क्षेत्र के मठ पड़रिया गांव निवासी महाराज प्रजापति ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिकी में महाराज प्रजापति ने बताया है कि वह रफीगंज बस स्टैंड स्थित अपनी किराना दुकान से घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान मोड़ के समीप स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार होकर तीन लोग पहुंचे और उनकी लूना बाइक रोक दी। इसके बाद उनमें से एक युवक ने चाकू निकालकर उनके गले से सोने का लॉकेट काट लिया। आरोपितों ने उनकी जेब से 11 सौ रुपए और रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन भी निकाल लिया। घटना को अंजाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.