Aurangabad News: चाकूबाजी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, गए जेल
औरंगाबाद, अगस्त 22 -- Aurangabad News: गोह थाना क्षेत्र के कैथी बेनी गांव में चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में स्थानीय निवासी अर्जुन सिंह के पुत्र बिट्टू कुमार, रामबलम कुमार, जनार्दन यादव के पुत्र रविरंजन कुमार और मोहन यादव के पुत्र रौशन कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि 20 अगस्त को गांव निवासी अरविंद सिंह के पुत्र रंजीत कुमार ने चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में चाकू से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया गया है। घायल का इलाज गोह पीएचसी में कराया गया था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.