Aurangabad News: घर से बेदखल कर देने की धमकी का आरोप
औरंगाबाद, अक्टूबर 7 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। सिमरा थाना क्षेत्र के तेतराईन गांव में रंगदारी नहीं देने पर घर में नहीं रहने देने और मकान पर कब्जा करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सुमित्रा देवी ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में मनोज सिन्हा, विनय शंकर सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, विकास कुमार सिन्हा, प्रिंस कुमार, अंकित कुमार समेत 10 लोगों को आरोपित किया गया है। महिला के अनुसार, वह अपने घर में काम करा रही थीं। इसी दौरान आरोपित वहां पहुंचे और उनके तथा परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इसके बाद रुपये की मांग की गई और राशि नहीं देने पर घर गिराने या कब्जा करने की धमकी दी गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि इसी दौरान उनके घर की दीवार गिरा दी गई। थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.