Aurangabad News: घर से निकला युवक लापता, पुलिस कर रही छानबीन
औरंगाबाद, अक्टूबर 27 -- Aurangabad News: कर्मा रोड में काले रंग की थार में चार लड़कों के साथ दिखा था अमन कुमार, मोबाइल भी बंद औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 स्थित श्रीकृष्ण नगर अहरी मुहल्ले से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। इस मामले में युवक के पिता आनंद कुमार सिंह के बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। प्राथमिकी में आनंद कुमार सिंह ने बताया है कि वह थाना क्षेत्र के बलिहारी गांव के निवासी हैं और वर्तमान में श्रीकृष्ण नगर में रहते हैं। उनका बेटा अमन कुमार शाम में घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले उनका बेटा कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.