Aurangabad News: घर के सामने से बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज
औरंगाबाद, सितम्बर 28 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोइवां गांव निवासी गौतम प्रसाद गुप्ता की बाइक चोरी हो गई। मामले में उनकी पत्नी प्रभा कुमारी के बयान पर मुफस्सिल थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में प्रभा कुमारी ने बताया है कि बाइक उनके घर के सामने खड़ी की गई थी। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौका पाकर बाइक चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद बाइक की काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.